1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों ग्रह राशि बदल रहे हैं। इनमें शुक्र आपके लिए शुभ रहेगा, सूर्य सामान्य फल प्रदान करेगा और मंगल अध्ययन और प्रेम संबंध में थोड़े थोड़े समय के लिए मुश्किल पैदा करेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में आप मन की अशांति के साथ व्यतीत करेंगे, जिसमें विशेषकर जमीन-मकान-वाहन की चिंता सताएगी।

पुश्तैनी जायदाद जुड़े प्रश्न आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आप आत्मविश्वास की कमी का अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में गुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय आप संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई को लेकर चिंता में रहेंगे।

संतान के इच्छुक जातकों को कोई न कोई परेशानी आ सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में तकलीफ का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में अभी संभव हो तो आगे न बढ़ने में ही भलाई है। जो पहले से प्रेम संबंध में बंधे हैं, उनको इन्हें टिकाए रखने में विशेष मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और गैरजरूरी जल्दबाजी न करें।

आपको स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होने की संभावना है, जिसमें विशेषकर सिर दर्द या पेट की तकलीफ हो सकती है। जो लोग पहले से बीमार हैं, उनको इस समय राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। सप्ताह का अंतिम भाग आर्थिक रूप से शुभ है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल