1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद, मंगल वक्री होकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। मंगल और शुक्र दोनों आपको शुभ फल देंगे, परंतु आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आंख में तकलीफ एवं परिवार में कलह जैसी तकलीफों का संकेत दे रहा है।

सप्ताह के प्रथम दिन थोड़ा उद्वेग, दुविधा, परेशानी एवं मानसिक उथल पुथल रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग हर प्रकार से उत्तम, आर्थिक और सामाजिक प्रगति देने वाला, कार्य में सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। जो भी विरोधी आपको लंबे समय से तकलीफ देने की कोशिश कर रहे थे, वे भी अभी कुछ नहीं कर सकेंगे। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धियों को आप सरलता से पराजित कर सकेंगे।

विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आप की एकाग्रता और बुद्धिबल में वृद्धि होने से किसी भी समस्या का सरलता से समाधान कर सकेंगे। संतान संबंधी अटके हुए काम भी अभी पूर्ण होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में आर्थिक प्रगति होगी। ज्वैलरी तथा वस्त्रों की खरीदी होगी।

सप्ताह का अंतिम दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा परंतु गैर जरूरी विचारों के कारण आंशिक चिंता हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल