1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह तीन ग्रह राशि बदल रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि अर्थात् आपकी राशि से लाभ भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए बहुत शुभ फलदायी साबित होगा तथा वक्री मंगल तुला राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से तीसरे भाव में होने से हर प्रकार से हिम्मत और साहस प्रदान करेगा तथा प्रगति कराएगा। परंतु अभी गुरू पापग्रह राहु के साथ पुनः आंशिक युति में आ जाने से विद्यार्थी मित्र विशेष रूप से गुरुवार का उपवास करें अथवा बेसन से बनी वस्तु खाकर ही दिन की शुरूआत करें।

पिछले थोड़े समय से परिवार में किसी प्रकार से तकलीफ चल रही है तो उसमें अभी कमी आएगी। आपको परिवार और विशेषकर पिता का साथ मिलेगा तथा काम के स्थान पर महिलावर्ग का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके लंबित पड़े सरकारी कार्य भी तेजी के साथ अपने अंजाम तक पहुंच सकते हैं या आपको आशा की किरण दिखाई देगी।

सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की तरफ से तकलीफ कम होगी। आपकी राशि के जो लोग सीए हैं, उनकी परफोर्मेन्स में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल