1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 01:23 pm IST

इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही कालसर्प योग है। जिससे शनि के साथ युति बना रहा है। जिसके कारण इसका अशुभ असर कुछ राशियों में पड़ेगा। मेष, मिथुन, मकर, कुंभ राशियों पर कुछ ज्यादा होगा। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह.

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह सूर्य देव राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए अशुभ फलदायी रहेगा। इस सप्ताह के शुरूआती समय में धर्मार्थ अथवा लंबी यात्रा के पीछे अथवा अपनी संतान के उच्च अध्ययन के लिए थोड़ा खर्च करना होगा।

ज्यादातर कार्यों में मुसीबत अथवा बेकार की दौड़ धूप रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में भी थोड़ी तकरार या अहं का टकराव रह सकता है। आगामी 15 दिसंबर तक दांपत्य जीवन में गलतफहमी, झगड़ा या मतभेद होने की पूरी संभावना है। इसलिए, सूर्य के मंत्रों का जाप करें अथवा रविवार का उपवास करें। सूर्य नारायण को जल का अर्घ्य चढ़ाने से लाभ होगा।

सप्ताह का मध्यभाग आपके लिए आर्थिक प्रगति, बिजनेस या कार्यक्षेत्र में उन्नति और नए उद्यमों द्वारा भाग्योदय का संकेत दे रहा है। सप्ताह के अंत भाग में पारिवारिक क्लेश संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि, आपकी आर्थिक प्रगति होने पर किसी नई वस्तु की खरीदी होगी अथवा आप निवेश के विषय में विचार करेंगे। सप्ताह का अंतिम दिन किसी यात्रा प्रवास का संकेत दे रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल