1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 01:23 pm IST

इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही कालसर्प योग है। जिससे शनि के साथ युति बना रहा है। जिसके कारण इसका अशुभ असर कुछ राशियों में पड़ेगा। मेष, मिथुन, मकर, कुंभ राशियों पर कुछ ज्यादा होगा। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह.

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही कालसर्प योग है। जिससे शनि के साथ युति बना रहा है। जिसके कारण इसका अशुभ असर कुछ राशियों में पड़ेगा। मेष, मिथुन, मकर, कुंभ राशियों पर कुछ ज्यादा होगा। इसके साथ ही आपको धन हानि हो सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग कुल मिलाकर शुभ फलदायी रहने की संभावना है। जीवन में आनंद और रोमांच की भावना का अनुभव होगा। छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कोई भी काम करने से पहले एक बार सोच जरुर। जिससे कि आपको कोई समस्या का सामना न करना पड़े। जानिए राशिनुसार आपका यह सप्ताह कैसे बीतेगा।

ये भी पढ़े-

मेष राशि

ग्रहों की स्थित पर नजर करें तो, इस सप्ताह शुक्र धनु राशि में और बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सप्ताह की शुरूआत में आप आनंद-उत्साह और मेहनत से अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर सकेंगे।

अभी तीन ग्रहों के राशि बदलने के कारण आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे। पिछले कुछ समय से वैवाहिक जीवन में जो गलतफहमी पैदा हो गई थी, उसका इस सप्ताह सुखद अंत होगा और आप दोनों में आत्मीयता बढ़ेगी। भागीदार के साथ संबंधों में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

सप्ताह के मध्य भाग में कार्य विलंब से होंगे, परंतु भाग्य का साथ मिलता रहेगा। इस समय आलस से बचें। साप्ताह का अंतिम भाग कुल मिलाकर शुभ फलदायी रहने की संभावना है। जीवन में आनंद और रोमांच की भावना का अनुभव होगा। छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। दैनिक भाग दौड़ से विश्राम पाने के लिए आप परिवार या प्रिय व्यक्ति के साथ पिकनिक या प्रवास पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल