1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 01:23 pm IST

इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही कालसर्प योग है। जिससे शनि के साथ युति बना रहा है। जिसके कारण इसका अशुभ असर कुछ राशियों में पड़ेगा। मेष, मिथुन, मकर, कुंभ राशियों पर कुछ ज्यादा होगा। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह.

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है जो आगामी एक महीने के लिए विशेषकर रोजमर्रा की आमदनी, नौकरी आदि विषयों में शुभ फल प्रदान करेगा। इस सप्ताह के प्रथम दो दिन आप के लिए सभी प्रकार से कार्य में सफलतादायक सिद्ध होंगे। नौकरी धंधे में लाभ होगा। लेकिन, कोई भी फल संघर्ष और रुकावट का सामना करने के बाद ही मिलेगा।

सप्ताह का मध्यभाग आपके खर्च और चिंता में वृद्धि कर सकता है। विशेषकर जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद की भी संभावना है। विपरीत लिंगी जातकों से विवाहेतर संबंध बनने की संभावना भी बन रही है। हो सके तो सतर्क रहें। इस संबंध के कारण जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है।

नर्इ भागीदारी या करार करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। सप्ताह के अंतिम भाग में सफलता मिलेगी और स्वजनों के साथ आनंद से समय व्यतीय करने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति की संभावना है। अंतिम दिन उग्र वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल