1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलकर वृषभ राशि अर्थात् आपकी राशि से लाभ स्थान में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए अतिशुभ फलदायी सिद्ध होंगे। आपको आने वाले समय में उच्चवर्ग तथा समाज के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी और उनके साथ संबंधों से भविष्य में लाभ मिलेगा।

सप्ताह का प्रथम दिन आपको थोड़ी मानसिक दुविधा रहेगी और किसी भी काम में ऊहापोह का अनुभव करेंगे। परिवार में भी पारस्परिक संबंधों में थोड़ा तनाव रहेगा। 17 और 18 तारीख आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगा। इस समय नौकरी व्यवसाय में महत्व के काम हो सकते हैं। व्यवसाय के लिए नया कोई कार्य कर सकते हैं अथवा कामकाज के प्रयोजन से यात्रा का योग भी है। कुल मिलाकर यह समय शांति और प्रगति दायक रहेगा।

सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अपने जमीन-मकान वाहन का काम पूर्ण करने के लिए अनुकूल है और प्रोपर्टी के क्रय-विक्रय का काम अभी किया हो तो उत्तम फलदायी साबित होगा। माता से लाभ की आशा रख सकते हैं।थोड़े समय के लिए आप को मन ही मन अंजान भय रहने की संभावना दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल