1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

वृष
वृष

वृषभ राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलकर अपनी राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। यह सप्ताह आपकी राशि के लिए कुल मिलाकर सामान्य फलदायी रहेगा।

सप्ताह की शुरूआत में थोड़ी दुविधा, चिंता में रहेंगे तथा आत्मविश्वास के अभाव में इच्छित काम नहीं होगा। सही समय पर योग्य निर्णय नहीं ले सकने से आपके कार्य रुकेंगे अथवा गलत दिशा में आगे बढ़ें, ऐसा भी हो सकता है।

इस समय वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ मतभेद रहने की संभावना है। किसी भी कारण से आपके जीवन साथी को पर्याप्त समय न दे पाने से असंतोष का भाव जन्म लेगा और उस से आपके बीच तनाव की खाई अधिक गहरी हो सकती है।

सप्ताह के मध्यभाग में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध व अध्ययन के लिए बाहर जाने का योग बन रहा है। परंतु, सप्ताह का अंतिम भाग सभी प्रकार से प्रगति वाला रहेगा। काम स्थल पर सभी का सहयोग मिलने से आप के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आमदनी में वृद्धि होने से आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सही जगह निवेश करने पर विचार करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल