1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलकर वृषभ राशि अर्थात् आपकी राशि से 12वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए विशेष शुभ फलदायक नहीं हैं। इस सप्ताह के शुरूआती समय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, और कोई नया उद्यम न शुरू करें अन्यथा उसका परिणाम अशुभ रहेगा।

इस समय भाई-बहन के साथ थोड़ा विसंवाद, मतभेद रहेगा अथवा उनसे दूर जाना पड़ सकता है। उसके बाद सरकारी नौकरी करने वाले जातक को इस समय नौकरी में विघ्न और तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह का मध्यभाग आपके लिए शुभ रहेगा। जमीन, मकान और प्रोपर्टी से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। आपको हर कार्य में आत्मविश्वास रखना जरूरी है। सप्ताह का अंतिम भाग विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायी दिखाई दे रहा है।

अभ्यास में एकाग्रतापूर्वक आप हर विषय का गहनता से अध्ययन करेंगे और अभी तक कठिन लगने वाले प्रश्नों का समाधान कर सकेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी शुभ समय है। शेयर-सट्टेबाजी के कामकाज, लॉटरी, वायदा बाजार आदि से लाभ होने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल