1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

सप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
सप्ताहिक राशिफल

हेल्थ डेस्क: इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। कुछ राशि के लोगं का नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा परंतु आपको उनसे थोड़ा असंतोष रहने की संभावना भी है। आय और उधार वसूली के लिए शुभ है। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा।

ये भी पढ़े-

मेष राशि

इस सप्ताह में सूर्यदेव आपकी राशि में से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपकी राशि को अशुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह में आपको पारिवारिक कलेश, संतान या अध्ययन के लिए संघर्ष, निर्णय लेने में कठिनाई तथा स्वयं ही असंयमित वाणी के कारण परिवार में वाद-विवाद का वातावरण खड़ा होगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में वाणी पर संयम रखना जरूरी है। सूर्यदेव की पूजा करके दिन की शुरूआत करें। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में रुचि और एकाग्रता का अभाव रहेगा। प्रवेश में विघ्न आने से अथवा स्वास्थ्य बिगड़ने से पढ़ाई के ऊपर विपरीत असर पड़ेगा। प्रेम संबंध में आपकी वाणी की कटुता के कारण जाने-अंजाने में भी प्रिय व्यक्ति का दिल दुःख सकता है।

सप्ताह के मध्य में आपके नौकरी, व्यवसाय संबंधी रुके हुए काम पूर्ण होंगे। पैसे की लेनदेन के प्रयास भी सफल होंगे। लंबे समय से अटकी उधारी मिलेगी तथा नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध खूब शुभ रहने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। जीवन साथी अथवा परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो तो अभी सुलझ सकता है। मानसिक ताजगी के लिए आपकी परिवार के साथ पिकनिक पर अथवा रेस्टोरन्ट में खाना खाने जाने की संभावना भी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल