1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2016 09:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 09:59 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं। इसके साथ ही बेकार का खर्च, दापत्यं जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में अर्थात् आपकी राशि से छट्ठे भाव में प्रवेश कर रहा है। यह गोचर आपके लिए नौकरी और आमदनी में वृद्धि कराने वाला सिद्ध होगा। आने वाले समय में जीवनसाथी के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता रहेगी।

वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी गलतफहमी खड़ी होगी जिससे आपके संबंधों में तनान की संभावना रहेगी। इस समय आपको भी त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा एलर्जी होने की संभवना है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप परिवारजनों की ओर से अच्छा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

इस समय आपकी वाणी में बहुत मिठास रहेगी और उसके प्रभाव से आप अपने अनेक कार्य निपटा सकेंगे। वर्ष की शुरूआत से राहू, शनि और मंगल की गोचर गति के कारण आप पराक्रम, साहत और हिम्मत से कोई भी परेशानी का सामना करने के लिए तत्पर रहेंगे। किसी भी परेशानी में आप हार नहीं मानेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध यात्रा का संकेत दे रहा है। हांलाकि हर हालत में गुस्से पर नियंत्रण रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल