1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

वृषभ
वृषभ

वृषभ राशि
इस सप्ताह बुध मिथुन राशि अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में अपनी स्वगृही राशि में भ्रमण करेगा, जो आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम रहेगा।

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए हर प्रकार से शुभ रहेगा, परंतु सप्ताह का प्रथम दिन काम में कितने ही अवरोधों अथवा अस्थिरता की संभावना को प्रकट कर रहा है।

इस पूरे वर्ष में वैसे भी आपको आपके बिजनेस में तकलीफों आ सकती हैं और धंधे में शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। 27 और 28 तारीख को आप कितने ही कार्य पूरे कर सकेंगे, जिससे आशावादी बनेंगे और विचारों में सकारात्मकता आएगी।

बड़े बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा, उधारी अथवा बिल संबंधी अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा। किसी नए व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

29 व 30 तारीख थोड़े खर्च, तकलीफ, मुसीबत तथा जीवन साथी के साथ मतभेद और व्यर्थ की भाग दौड़ का संकेत दे रही है। इस समय दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी काम में जल्दबाजी न करें अन्यथा काम बिगड़ेगा या विलंब होगा।

सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए आनंददायक और कार्य में सफलता दिलाने वाले रहेंगे। आप किसी तीर्थ स्थल यात्रा करें, ऐसी संभावना भी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल