1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि
इस सप्ताह बुध महाराज मिथुन राशि में अर्थात् आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

आपके चंद्र के ऊपर बुध, शुक्र और सूर्य का भ्रमण आपके लिए सभी तरह से शुभ रहेगा। उसमें भी बुध आपकी ही राशि में होने से बिजनेस के लिए मन में नए विचार आएंगे।

इस सप्ताह आपकी राशि कुल मिलाकर शुभ साबित होगी। सप्ताह का प्रथम दिन काम में थोड़े अवरोध या परेशानी रहेगी परंतु उसके बाद का समय सभी प्रकार से उत्तम साबित होगा।

आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे लेकिन उनका वास्तविक लाभ मिलने में अभी थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

आर्थिक और कैरियर की दृष्टि से भविष्य सुरक्षित करने के लिए आप कोई नया कार्य करेंगे अथवा घर में सुख-शांति से रहने के लिए नवीनीकरण शुरू करेंगे, ऐसी संभावना अभी प्रबल बनती जा रही है।

संतान को लेकर कोई चिंता रहेगी और प्रेम संबंधों में और विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में तकलीफ का अनुभव होगा। अभी कोई विद्वान व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनके साथ संबंध भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।

सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए आवक की तुलना में अधिक खर्चीले साबित होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल