1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मिथुन राशि अर्थात् आपकी राशि से लाभ भाव में प्रवेश कर रहा है। बुध के अपनी ही स्वगृही मिथुन राशि में प्रवेश करने से अधिक शुभ रहेगा।

लाभ भाव में सूर्य-शुक्र और बुध की युति आपको सभी प्रकार से फायदा कारक रहेगी।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपको थोड़ा विघ्न, चिंता-उपाधि और महत्वपूर्ण काम में विलंब के साथ व्यतीत करना पड़ेगा इसलिए इस समय संभव हो तो महत्वपूर्ण काम न करें।

उत्तरार्ध आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम और वित्तीय तथा व्यापार से संबंधित लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई नया कार्य, निवेश, नई कार्यशैली अपनाने, नई पहचान होने आदि की संभावना प्रबल रहेगी।

कोई यात्रा-प्रवास अथवा देवदर्शन का आयोजन भी हो सकता है। परंतु, वर्तमान समय में मंगल वक्री है, इसलिए यदि संभव हो तो लंबी यात्रा संभव टालें। जो लोग वीज़ा के लिए प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल