1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मिथुन अर्थात् आपकी राशि से नवम भाव में अपनी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। इसलिए भाग्य में शुक्र बुध की युति भाग्योदय कराएंगी तथा धार्मिक यात्रा और विदेशगमन के लिए शुभ फलदायी रहेगी।

आपकी राशि के, जो लोग कोई कला संबंधी क्षेत्र में है, उनको वर्तमान समय में अच्छी सफलता मिलती रहेगी। सप्ताह का पूर्वार्ध आप के लिए सभी प्रकार से अच्छा है, जिसमें विशेषकर आर्थिक समृद्धि के लिए उन्नति वाला समय है।

आप के सभी काम कम मेहनत से पूरे होंगे। वर्तमान समय में वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी शांति रहेगी। आप स्वयं जीवन साथी के अधिक अनुकूल होने का प्रयत्न करेंगे और सामने से जीवन साथी भी आपके प्रति अधिक लगाव प्रदर्शित करेंगे।

वर्तमान समय में आपका प्रिय व्यक्ति अथवा जीवन साथी के साथ सिनेमा-होटल अथवा बाहर घूमने जाने का योग बनेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी कुशलता के बल पर तथा वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा से आगे बढ़ सकेंगे। सहकर्मियों का साथ और सहयोग मिलता रहेगा।

सप्ताह का अंतिम भाग आप के लिए थोड़ा विघ्न खड़े कराने वाला और स्वास्थ्य के मामले भी तकलीफदायक सिद्ध हो सकता है। विचारों में नकारात्मकता की मात्रा अधिक रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल