1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मिथुन अर्थात् आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है। आपके लिए ससुराल पक्ष ओर से लाभदायी समय कहा जा सकता है।

पिछले लंबे समय से वारिसदारी जायदाद अथवा अचल संपत्ति संबंधी कार्यों विलंब में हुआ हो अथवा कानूनी दांव पेंच में अटका हो तो आप के पक्ष में उसका सुखद समाधान आ सकता है।

संतान विषयक चिंता रहेगी। उनको विशेषकर अध्ययन का क्षेत्र पसंद करने संबंधी उहापोह अधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अभी समय थोड़ा सामान्य रहेगा।

अध्ययन अथवा प्रवेश संबंधी कार्यों में आप उलझन में रहेंगे। इस समय प्रतियोगी अथवा उच्च डिग्री में अध्ययनरत जातकों की परीक्षा हो तो आप को खूब आने पर भी परीक्षा में आशा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे।

स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी अध्ययन में अवरोध ला सकती है। प्रेम संबंध में आप के लिए बहुत कठिन समय है। विशेषकर आपकी पारस्परिक वफादारी की परीक्षा हो सकती है।

वर्तमान समय में जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके भी तबादले होने की संभावना रहेगी अथवा नयी जवाबदारी सौंपकर मौजूदा स्थान पर ही फेरबदल हो सकता है।

काम के चलते आपको बाहर प्रवास पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर थोड़ा सा असजह महसूस होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल