1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
सप्ताह की शुरूआत में बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और यूरेनस मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस समयावधि के दौरान आपको ऐसा लगेगा कि भाग्य का साथ कम मिल रहा है।

लंबी अवधि के निवेश के लिए निष्णात लोगों का परामर्श लेना जरूरी है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में निकटता बढ़ेगी, साथ ही कदाचित ननिहाल में किसी से मिलने के लिए जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। उनसे लाभ की प्राप्ति होगी।

जमीन मकान के कामकाज में ठहरने और प्रतीक्षा करने की नीति अपनानेस लाभ होगा। जीवनसाथी के कारण लाभ होगा। वे आपके कार्य में मदद करेंगे।

जो आपको इस समय कोई ऐसा काम करना पड़े जिसमें किसी के नाम का उपयोग करना पड़े तो अपने जीवनसाथी के नाम का उपयोग करें इससे फायदा होगा। परंतु मकान या जमीन के विषय में निवेश करने का विचार कर रहे हैं अभी शांति रखें।

संतान की तबियत की विशेष संभाल करें। आपकी तबियत भी थोड़ी नरम-गरम रहेगी। छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले इसलिए सतर्क रहें। जीवन में हर निर्णय विचार कर करें।

अभी ग्रहदशा संपूर्ण रूप से आपके पक्ष में नहीं है इसलिए धीरज बनाए रखें। पड़ोसियों से लाभ होगा। उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल