1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मिथुन अर्थात् आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश कर रहा है। अपनी ही राशि में बुध उतना अशुभ फल प्रदान नहीं करेगा।

वर्तमान समय में आपको आपने जीवन साथी की ओर से लाभ होगा। हालांकि, उनके साथ अहं का टकराव होगा अथवा उनका स्वास्थ्य आपकी चिंता कारण बन सकता है। उनको जोड़ों या घुटने में दर्द की शिकायत रहने की संभावना है।

जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें विशेष भागीदारी से भी लाभ मिलेगा। गणेशजी देख रहे हैं कि व्यापार में यदि निवेश की जरूरत पड़ेगी तो आपका भागीदार निवेश करने से पीछे नहीं हटेगा। कमीशन और ब्याज के धंधे में आमदनी अच्छी रहेगी।

सार्वजनिक जीवन में आपको मान सम्मान मिलेगा, जो लोग उच्च पदस्थ हैं, उन्हें विशेष सम्मान मिलेगा और अग्रणी हस्तियों से मिलने की संभावना भी बन सकती है। धार्मिक यात्रा या लंबी यात्रा का योग भी बनेगा। प्रेमसंबंध अच्छा समय गुजरेगा।

संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आमदनी और आर्थिक लाभ भी रहेगा। परंतु, गुस्से और आवेश पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना जरूरी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल