1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 04:58 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां एक ओर बुध राशि अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही सूर्य-बुध-शुक्र की तीसरे भाव में युति में। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ होगा। जानिए अपना राशि के बारें में

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह बुध महाराज मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आपकी राशि से बारहवें भाव में बुध शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा।

सप्ताह के प्रथम दिन आपकी चिंता-फिक्र और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ में वृद्धि हो सकती है। अचानक कोई तकलीफ या महत्व के किसी काम में रुकावट पैदा हो सकती है। हमेशा मन में भय जैसी प्रतीत होगी और असंतोष रहेगा।

27 और 28 तारीख आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगी। आप भाग्योदय के लिए पूरी मेहनत और लगन से प्रयत्नशील रहेंगे लेकिन उसका फल थोड़े विलंब से प्राप्त होगा।

आपको लंबी यात्रा, धार्मिक यात्रा या किसी काम के विषय में निर्णय लेने में वैचारिक उहापोह का अनुभव करेंगे। आपके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना होने से सावधान रहना जरूरी है। पिता के भाग्योदय हेतु भी थोड़ा संघर्ष रहेगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए खूब उत्तम साबित होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलता रहेगा और आवक, उधारवसूली तथा बिजनेस अथवा नौकरी के लिए सकारात्मक संयोग बनेंगे।

हालांकि, अभी कोई नया काम शुरू न करें। नये काम में नुकसान होने की संभावना है। किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सामान्य से अधिक खर्च करना पड़े, ऐसी संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल