1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

मकर राशि
सप्ताह की शुरूआत में इस राशि के जातक घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे। संतान की खुशी के लिए आपको अपना कीमती समय देने के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। घूमने-फिरने के लिए साङी बाहर का खानेपीने में संयम रखें क्योंकि उससे आपकी तबियत खराब होने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

जिनको इस सप्ताह के दौरान परीक्षा देनी हो उन विद्यार्थीमित्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने का समय कहा जा सकता है। उत्तर लिखने में जल्बाजी न करें। शांत चित्त से सोचविचार कर उत्तर लिखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेलमिलाप रहेगा परंतु कभी गलत विचारों अथवा बेकार की गलतफहमी के कारण अप्रत्याशित परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

इस समय उदार रहने और समाधानकारी नीति अपनाने में ही भलाई है इस बात को गाँठ बाँध कर रखें। नये कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं, ब्यूटी ट्रीटमेंट, आभूषणों की खरीद के लिए अच्छा समय ज्ञात हो रहा है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। राजनीति से जुड़े जातक कहीं बोलने से पहले विचार अवश्य करें। भागीदार के साथ भी पैसे की लेनदेन में विशेष सावधानी रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल