1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

मीन राशि
इस सप्ताह गुरू वक्री से मार्गी हो रहा है जिससे आपको बिजनेस को लेकर अभी तक कोई समस्या होगी तो समाधान आएगा अथवा समस्या कम होगी। आपके ढेर सारे कार्य अभी अप्रत्याशित ढंग से पूर्ण होंगे मात्र इस सप्ताह की बात करें तो यह आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में कहीं यात्रा का योग बनेगा। गुस्से और आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी। वर्तमान समय में किसी भी छोटी-मोटी यात्रा में विघ्न तो आएंगे ही इसलिए परिस्थियों में धैर्य बनाए रखें। जमीन-मकान-वाहन के क्रय-विक्रय का काम पूर्ण हो सकता है और उसमें आपको लाभ ही लाभ होगा। माता के प्रति आपका लगाव गहरा होगा और उनसे लाभ भी हो सकता है।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ और आमदनी के साथ आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता का अभाव बरतेगा। सप्ताह के अंतिम दिन आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में आपके पारस्परिक विश्वास की परीक्षा हो सकती है। आपके मध्य गलतफहमी की संभावना बढ़ेगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल