1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह गुरु मार्गी बन रहा है इसलिए कुछ अंशों में आपकी संतान विषयक चिंता हल्की होगी। विद्यार्थियों को भी अध्ययन में थोड़ी एकाग्रता और समझशक्ति बढ़ेगी। परंतु, इस समय भी गुरु राहु के साथ होने से परिवार में तथा आर्थिक रूप से थोड़ी तकलीफ तो रहेगी। इस समय गुरूवार को चने की दाल गाय को खिलाएं। आप स्वयं भी बेसन की वस्तु भोजन में ग्रहण करें।

गुरूवार को पीले रंग का कपड़ा पहने। विद्यार्थियों को विशेषकर “ओम ब्रुम बृहस्पतये नमः” का मंत्र जाप करना चाहिए। सप्ताह के प्रथम दो दिन शुभ दिखाई दे रहे हैं। इस समय जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आमदनी के साधन भी अच्छे रहेंगे। परंतु, इस समय गुस्से अथवा आवेश पर नियंत्रण रखें। भागीदार के साथ संबंध में भी सावधानी जरूर बरतें।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए आमदनी, उधार-वसूली के लिए अनुकूल रहेगा। किसी नए काम अथवा नए कार्यक्रम में मित्रों और भाई बहन का साथ मिलता रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिन विचार में उथल पुथल का अनुभव होगा। महत्वपूर्ण तथा त्वरित निर्णय लेने में आप पीछे रह जाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल