1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

तुला राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा तकलीफदायक रहेगा। विघ्न, मुसीबत और मेहनत के बाद भी आपके काम पूरे नहीं हो सकेंगे, जिसका कारण निराशा अथवा चिंता रहेगी।

आपके पिता को भी बिजनेस अथवा किसी प्रकार से इस समय थोड़ी तकलीफ रहने की संभावना है। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनाएंगे तो उसमें भी विलंब होगा। वर्तमान समय में दुर्घटना का योग होने से काम करने अथवा वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ऑपरेशन का योग भी बन रहा है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सभी काम अच्छी तरह से पूरे होंगे। आपकी आमदनी में सुधार होने से आर्थिक सुदृढ़ता की तरफ आगे बढ़ेंगे। काम में मित्रों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। वर्तमान समय में गुरू के मार्गी गति से आगे बढ़ने से आपकी भाई बहनों के साथ कोई तकलीफ हो तो कम होगी। नौकरी में भी अधिक अच्छी प्रगति का योग बनेगा। वैसे भी अभी गुरू राहु एक दूसरे से आंशिक रूप से दूर होने से आपको कम तकलीफ रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल