1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

कन्या राशि
यदि किसी न किसी कारण प्रोपर्टी संबंधी कार्य रुका हुआ है तो इस सप्ताह गुरू के मार्गी होने से समाधान निकलने की संभावनाएं प्रबल हैं। जमीन, मकान, वाहन से संबंधित हर विघ्न कम होगा। जो जातक विवाह हेतु साथी की खोज में है, उनका काम भी अटका हो तो अभी पूरा होगा।

सप्ताह की शुरूआत में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखेंगे तो हर किसी के साथ व्यवहार में अधिक अनुकूलता रहेगी। आप को इस समय भाग्य थोड़ा कम सहयोग दे रहा है, ऐसा भी महसूस होगा। आपके पिता को भी इस समय परिवार अथवा व्यवसायिक क्षेत्र में संघर्ष रहेगा। इसलिए धीरज रखने में ही आपकी भलाई है।

धार्मिक यात्रा में भी विघ्न आने की संभावना है। बुध वक्री और शत्रु क्षेत्री है। इसलिए, व्यापार में भी नए कामों की शुरूआत न करें अन्यथा वे समयसर पूर्ण नहीं होंगे। प्रगति रुकी गर्इ है, ऐसा लगेगा। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर आपका रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। बड़ों और मित्रों का सहयोग मिल सकेगा। सप्ताह के अंतिम दिन आपको खर्च थोड़ा अधिक रहेगा। विशेषकर स्वास्थ्य पर खर्च की संभावना है। परंतु, कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल