1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

कर्क राशि
सप्ताह का प्रथम दिन आप के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और मित्र व बुजुर्गों की मदद मिलती रहेगी। हालांकि, किसी भी काम पूरा होने में विलंब का अनुभव होगा, इसलिए धीरज रखकर काम करें। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि के लिए कोई काम कर सकेंगे और उधार वसूली का काम पूरा कर सकेंगे। महिलावर्ग की ओर से लाभ प्राप्त हो सकता है।

हालांकि, इस समय आप के गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखना जरूरी है। तारीख 9 और 10 के दिन आपके खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। विदेश संबंधी काम होंगे अथवा विदेश में रहने वाले लोगों से लाभ भी मिलेगा। इस समय बिजनेस में निवेश या विस्तार की योजना बनाएंगे तो लाभदायी सिद्ध होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवन साथी या प्रिय व्यक्ति के साथ विवाद से बचने की सलाह है।

सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए शुभ रहेगा। आप आनंद और उत्साह से अपना काम कर सकेंगे और मानसिक शांति तथा राहत का अनुभव होगा। किसी नर्इ वस्तु की खरीद की संभावना भी दिखाई दे रही है। सप्ताह अंत में आप भावनाओं के प्रवाह में बहे बिना और मानसिक चंचलता कम रखकर व्यवहारिक रहेंगे तो अधिक कुशलता से हर कार्य पूरा कर पाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल