1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

वृषभ राशि
इस सप्ताह का शुरूआती समय कार्यक्षेत्र में प्रगति कारक होगा। काम अथवा नौकरी के लिए छोटी यात्रा का योग बन रहा है। भाई बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। आपके दिमाग में नए विचार आएंगे परंतु उस दिशा में काम विलंब से शुरू होगा। वैसे भी यह पूरा ही वर्ष आप को बिजनेस के विषय में इच्छित फल नहीं दिला सकेगा। इस समय में जल्दबाजी न करें।

सप्ताह के मध्य भाग में खर्च खरीदी के बाद परिवार के साथ मतभेद खड़े होने की भी संभावना लग रही है। गैरजरूरी अथवा फायदा न मिले वैसे कार्यों के पीछे खर्च के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। संभव हो तो बचत और निवेश पर ध्यान केन्द्रित करें।

सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ अंशों में आपके काम पूर्ण होंगे। वर्तमान समय में शनि, मंगल और बुध तीन ग्रह वक्री होने से आपको वैवाहिक जीवन, पढ़ाई, प्रेम संबंध और बिजनेस में इच्छित लाभ नहीं मिल सकेंगे अथवा अधिक मेहनत से ही लाभ होगा। जीवन साथी के साथ भी जब तब कलह होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल