1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
इस सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए मिश्रफल देने वाला बना रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आपकी अपेक्षा से अधिक खर्च होगा जो आपका बजट बिगाड़ सकता है। इसके कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध न आएं, इसका ध्यान रखें। लाभ प्राप्त करने या विदेश के कार्य के लिए भी खर्च करना पड़ सकता है।

इस समय शारीरिक-आर्थिक और मानसिक सभी प्रकार से आपको तकलीफ का अनुभव होगा। मानसिक व्यग्रता बैचेनी या गुस्सा के कारण अशांति महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ या परिवार में भी मतभेद न हो इसका ध्यान रखें।

सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए शुभ रहेगा। आपके व्यवसाय या नौकरी से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा-प्रवास या घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। इस समय क्लेश या मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल