1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

सिंह राशि
इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आपके महत्वपूर्ण काम होंगे। आमदनी में वृद्धि करने के लिए आप प्रयास करेंगे और लंबी अवधि का निवेश करने का भी विचार करेंगे। उधारी, लोन और दैनिक आमदनी के कार्य अच्छी तरह से पूरा करने से वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

इस समय गुस्से, आवेश और नकारात्मकता पर नियंत्रण रखेंगे तो आप सभी काम बढ़िया तरीके से पूरे कर सकेंगे। लोगों का सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे परंतु स्वभाव में देने की, समाधान और सहयोग की भावना रखनी ही पड़ेगी। सप्ताह का अंतिम भाग अप्रत्याशित और बड़े खर्च का संकेत प्रदान कर रहा है और यदि आप हाथ पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो बजट बिगड़ सकता है।

अंतिम दिन चंद्र गुरू पर से गुजरने के कारण आप शांति से दिन व्यतीत करेंगे। किसी भी विषय में सकारात्मक निर्णय ले सकेंगे। इस पूरे वर्ष के दौरान आपके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही की जा सकती है अथवा आपके कोर्ट-कचहरी के पड़ने की संभावना दिखाई दे रही है। संभव हो तो आर्थिक व्यवहार में सतर्कता और पारदर्शिता रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल