1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

सप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के जातकों के लिए है शुभ ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:48 pm IST

इस सप्ताह हर राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुरु टेढी चाल में चलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जानिए

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
सप्ताह का प्रारंभ आपको परिवार के प्रति लगाव अधिक रहेगा और परिवार के सदस्य की हर जरूरत को पूरा करने के लिए आप खर्च कर सकते हैं। उस खर्च की व्यवस्था के लिए आप अधिक आमदनी करने में पीछे नहीं रहेंगे। माता के प्रति आपके लगाव में वृद्धि हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में प्रेमीजनों के मिलन की योजना संभव हो सकेगी। यदि आप बाहर जाना चाहते हैं तो यह समय योग्य कहा जा सकता है। आपको घर का रिनोवेशन करने का विचार आएगा और आप घर की सज्जा में उल्लेखनीय खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में संतान के इच्छुक जातकों के लिए आशा की किरण दिखाई दे रही है। संतान के लिए खर्च में वृद्धि होगी।

हांलाकि उनका व्यवहार थोड़ा जिद्दी होने से आपकी चिंता में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वीकेंड के समय के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा वर्ग केल ए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अधिक प्रगति पूर्ण रहने की संभावना है। स्नायु के साथ पाचनतंत्र से संबंधित रोग होने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। ननिहाल पक्ष से कोई उत्तम समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के कामकाज में प्रगति होगी। नौकर-चाकर का सुख प्राप्त होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल