1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2016 12:21 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 03:23 pm IST

इस सप्ताह के मध्य में बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन के लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह के मध्य में बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन के लिए शुभ साबित हो सकता है। जिस भी काम में आप हाथ लगाएगे। उस काम में आपको सफलता हासिल होगी।

ये भी पढ़े-

इस सप्ताह चंद्रमा मिथुन राशि से सिंह राशि में जाएगा। जिसके कारण ये सप्ताह  बिजनेस और नैकरी वालों के लिए फायदेमंद है। हर एरिया में उन्हें लाभ मिलेगा। साथ ही जिन लोगो का काम रुका हुआ है वह काम पूरा होगा। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।

मेष राशि

इस सप्ताह के मध्य में बुध महाराज मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में अर्थात् आपके धन भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा। यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में व्यवसायिक विस्तार, आर्थिक कारोबार, नये निवेश, खर्च पर अंकुश लगाने आदि के लिए शुभ है। आपका मन थोड़ा दुविधायुक्त रहेगा फिर भी आप आगे बढ़ सकेंगे।

तारीख 6 और 7 को आप में साहस का प्रमाण अधिक रहेगा। किसी नये व्यक्ति से पहचान होगी। यह सप्ताह मानसिक सुख-शांति और आनंद की भावना का अनुभव कराएगा। विचार और स्वभाव में शुभ परिवर्तन आने से आप स्वयं के लिए लाभदायी निर्णय ले सकेंगे। आप के दांपत्यजीवन में प्रेम की भावना अधिक मजबूत बनेगी।

आप एक दूसरे की जवाबदारियों को अच्छे साथी की तरह निभाने का प्रयास करेंगे। घर में कोई नर्इ मँहगी वस्तु या ज्वैलरी, सोना-चांदी की खरीदी होगी। सप्ताह के मध्य भाग में परिवार के साथ लघु यात्रा या प्रवास का योग बनेगा।

सप्ताह के अंतभाग में आपके पंचम स्थान में गुरू और राहु के साथ चंद्र की युति होने से प्रेम संबंधो में थोड़ा सावधानी बरतें। शेयर बाजार, वायदा बाजार आदि में भी व्यर्थ जोखिम न उठाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल