1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर  शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है।  जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। इसलिए कोई भी काम जल्दबाजी से न करें।

जो भी काम करें थोड़ा सोच-समझ कर करें। जिससे कि आपको किसी भी तरह की हानि का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही हाल में किए गए भविष्य के लिए किए गए कार्य का अति शुभफल प्रदान करेगा। इसके अलावा कालसर्प और ग्रहण योग के प्रभाव से इन लोगों को धन हानि हो सकती है। विवाद और फालतू कामों में भी इनका समय खराब हो सकता है। जानिए आपका ये सप्ताह कैसा बीतेगा।

ये भी पढ़े-

मेष राशि

इस सप्ताह आप तन-मन-धन से आप के कार्यक्षेत्र में किस प्रकार भविष्य में फायदा हो, इस विषय में विचार करेंगे। मकर का अर्थात् उच्च राशि का मंगल आपके दसवें भाव से गुजर रहा है इसलिए आप बिजनेस में कुछ नया कार्य कर सकते हैं।

इस सप्ताह गोचर का चंद्र मंगल के ऊपर से गुजर रहा है और तदुपरांत लाभ भाव में से गुजरेगा। इसलिए आप जल्दबाजी से आपके सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अचानक लाभ प्राप्त होने के संकेत भी मिल रहे हैं। सप्ताह का अंतिम समय आप के लिए अधिक खर्चीला सिद्ध होगा।

नये व्यवसायिक कार्यों में बड़ा खर्च या निवेश करेंगे, ऐसी संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस सप्ताह सामान्य भाग दौड़ रहेगी और पति-पत्नी के बीच संबंधों में भी सप्ताह के अंतिम दो दिन मतभेद और तकलीफ भरे रहने की संभावना है। संभव हो वहां तक भागीदारी के कार्यों में फिलहाल आगे न बढ़ें और किसी भी निर्णय लेने से पहले पारस्परिक विचार विमर्श करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल