1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। आपकी राशि से पंचम भाव में बुध और छठें भाव में शुक्र आपको शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा।

आने वाला समय नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा परंतु अहित चाहने वाले लोग इस समय नौकरी या सार्वजनिक जीवन में अहित करने का प्रयास करेंगे इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो जो लोग किडनी और डायबिटीज जैसी तकलीफ से पीड़ित हैं इस समय उन लोगों की तकलीफ बढ़ सकती है। अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय भी इस समय गलत सिद्ध होने की संभावना है।

इस सप्ताह के शुरूआती समय में आपको आर्थिक लाभ रहेगा परंतु मानसिक आवेग और गुस्से के ऊपर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय न दे सकने से उनके साथ तनाव की संभावना है। सप्ताह का मध्यभाग आपको काम में रुकावट और विलंब का सामना करना पड़ेगा। आपको योग, ज्योतिष और अन्य गूढ विद्या की ओर रुचि बढ़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल