1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर धनु अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में अर्थात् आपकी राशि से तीसरे भाव में आने से उद्यम और पराक्रम के विषय में विशेष शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा।

सप्ताह की शुरूआत में आपके थोड़े क्रोध और गुस्से के कारण किसी के साथ संबंध बिगड़ेंगे। इच्छित काम नहीं होगा। संतान के विषय में सामान्य समय है। शनि और मंगल का परिवर्तन आप को अध्ययन में सफलता दिलाएगा। आप के आवेश और गुस्से के कारण प्रियपात्र के साथ प्रेम संबंध में मतभेद अथवा संघर्ष होगा।

सप्ताह के मध्य भाग में आप के काम अटक सकते हैं अथवा आप जो धारणा बनाई है, उसमें अचानक फेरबदल होगा। सप्ताह का अंतिम भाग आप के लिए सभी प्रकार से शुभ रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और जीवन साथी तथा परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। आप विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। प्रवास अथवा बाहर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल