1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर वृश्चिक अर्थात् अपनी राशि में प्रवेश कर रहा है। इस ग्रहदशा के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-बड़ी शिकायत हो सकती है तथा आप में आलस और सुस्ती की मात्रा अधिक रहने से काम में विक्षेप पड़ सकता है। इससे आपके प्रदर्शन और प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा पर विपरीत असर पड़ सकता है।

शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी राशि से दूसरे भाव में आर्थिक विषयों तथा परिवार के साथ संबंधों के मामले में शुभ फल प्रदान करेगा। इस सप्ताह आप कोई यात्रा करें, ऐसा योग भी दिखाई दे रहा है। किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपकी विजय होगी। शत्रु आपके सामने हथियार डाल देंगे।

सप्ताह के मध्यभाग में आपके किसी काम में अवरोध आ जाने से मानसिक उद्वेग और उदासीनता की भावना रहेगी। सप्ताह का अंतिम भाग सभी प्रकार से उत्तम दिखाई दे रहा है, जिसमें विशेषकर संतान सुख अच्छा मिलेगा। संतान के इच्छुक जातक इस समय प्रयास कर सकते हैं।

विद्यार्थी जातक भी योजनाबद्ध प्रकार से अध्ययन में आगे बढ़कर सफलता के शिखर छूएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम-प्रस्ताव रखने के लिए भी शुभ समय दिखाई दे रहा है। अचल अथवा चल संपत्ति की खरीद-बेच के लिए भी शुभ समय है। जो लोग लेखन, ट्रेवलिंग, ट्रान्सपोर्ट, कुरियर, कम्युनिकेशन संबंधी काम से जुड़े हैं, उनके प्रगतिकारक समय है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल