1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर वृश्चिक अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए शुभ रहेगा। शुक्र राशि बदलकर धनु अर्थात् तीसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। वह भी आपके लिए शुभ कहा जा सकता है।

वर्तमान समय में आप को वाणी से लाभ होगा। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम, परिसवांद में आप लोगों को संबोधित करेंगे और उसके अधिकांश वर्ग पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को फिलहाल लक्ष्य पूरे करने तथा भावी योजना के लिए वरिष्ठजनों अथवा क्लाइंट्स के साथ मोलभाव करने के लिए खूब अच्छा समय है। उच्च डिग्री के लिए अध्ययन की शुरूआत करने के इच्छुक विद्यार्थी शुरूआत कर सकेंगे।

विद्याभ्यास में आंशिक तकलीफ होने पर भी भी आप एकाग्रता और पढ़ने की इच्छाशक्ति के साथ अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल, आप के भाई-बहन को आर्थिक अथवा किसी प्रकार से मदद करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। यात्रा प्रवास के लिए भी अच्छा योग बन रहा है। परंतु वर्तमान समय में वैवाहिक जीवन में विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

जीवन साथी के साथ अहं का टकराव हो सकता है। आप को अपने गुस्सा पर भी थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके पड़ोसियों के साथ संबंध सुधरेंगे, सप्ताह के अंतिम भाग में आर्थिक लाभ मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल