1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर धनु राशि अर्थात् आपकी राशि से पंचम भाव में आएगा, जो आपको संतान और अध्ययन संबंधी तथा प्रेम संबंध में शुभ फल प्रदान करेगा। बुध वृश्चिक राशि अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में आप को जमीन मकान वाहन के विषय में शुभ फलदायी रहेगा।

सप्ताह की शुरूआत में आपके वित्तीय और आमदनी संबंधी कार्य आसानी से पूर्ण होने से मानसिक ताजगी रहेगी। सभी प्रकार से उत्तम समय होने के कारण अभी की गई मेहनत आप को अपेक्षा से कहीं अधिक अच्छा फल प्रदान करेगी। प्रगति का पक्की योजना अमल में लाने के लिए यह समय बहुत उत्तम है।

शेयर मार्केट अथवा लाॅटरी और सट्टा संबंधी कार्यों में भाग्य आजमाने के लिए भी शुभ समय है। अप्रत्याशित लाभ की आशा भी रख सकते हैं। मौसा पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा अथवा वहाँ से लाभ होगा। वर्तमान समय में आप जो भी उद्यम करेंगे, वह आपके लिए 100% लाभकारी ही रहेगी।

इस समय कोई नई एजेंसी अथवा नया जॉब वर्क मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ अथवा जीवन साथी के साथ घूमने फिरने का योग बनेगा अथवा मधुर समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। परंतु, सप्ताह के मध्य भाग में आप के काम में थोड़ी रुकावट अथवा नकारात्मक फेरबदल आ सकते हैं, जिनके कारण काम काज में रुकावट आएगी। इस समय आपकी निष्क्रियता के कारण भी नुकसान होने की संभावना बन रही है। सप्ताह का अंतिम भाग शुभ है। आपको ससुराल पक्ष से अच्छी मात्रा में लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल