1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह में शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में अर्थात् दसवें भाव में प्रवेश करेगा, साथ ही बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में अर्थात् आपकी राशि से नौवें भाव में प्रवेश कर रहा है। यह गोचर आपके लिए लाभदायी रहेगा। हर कार्य मे आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। उसके भाग्योदय से नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में भागीदार का सहयोग मिलेगा।

आने वाले एक महीने के दौरान प्रोपर्टी का काम भी अच्छी तरह से पूरा हो सकेगा। जो दस्तावेजी प्रक्रिया पूरा करना चाहते हैं वे आगे बढ़ सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय के स्थान पर किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की आकर्षण के कारण आपकी प्रतिष्ठा को ठेस न लगे इसका ध्यान रखें।

यह सप्ताह आपके लिए सभी प्रकार से आमदनी और नये अवसर प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में गुस्से पर नियंत्रण रखें। सप्ताह का मध्यभाग आपको उतना शुभ फल नहीं दे सकेगा। इस समय खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। साथ ही किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न, मुसीबत और व्यर्थ दौड़धूप का अनुभव करेंगे। हांलाकि वीकेंड आप बड़ी अच्छी तरह से बिता सकेंगे जिससे आप पिछली सभी समस्याएं भूल जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल