1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

सप्ताहिक राशिफल: एक साथ 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक न करें किसी काम में जल्दबाजी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 02:11 pm IST

इस सप्ताह एक साथ दो ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है। जहां एक ओर शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है वही दूसरी ओर बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जाानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ रहा है।

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह की शुरूआत आप नयी उमंग के साथ कर रहे हैं ऐसा अहसास होगा। मानसिक रूप से आपके खूब प्रफुल्लित रहने से प्रोफेशनल कार्यों में आपका मन अधिक एकाग्र रहेगा। आपके भ्रमण प्रेमी होने के कारण परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सप्ताह की शुरूआत में शुक्र धनु राशि तथा बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। महिला मित्रों से लाभ होगा। उनके ज्ञान का उपयोग करेंगे तो अधिक प्रगति कर सकेंगे। आपके काम-धंधे में भी बुद्धि से आगे बढ़ेंगे तो अधिक लाभ होगा।

इस समय आप जिस स्थान पर व्यापार या नौकरी करते हैं वहां वाणी के कारण लोगों में आपका प्रभाव पड़ेगा। आप क्लाइंट या ग्राहकों को अपनी बात सरलता समझा सकेंगे। आपके प्रशंसकों में वृद्धि होगी। आर्थिक सुदृढ़ता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जिससे पारिवारिक स्तर पर भी आपके कद में वृद्धि होगी।

चर्मरोग अथवा रक्त से संबंधित कोई तकलीफ पैदा होने की प्रबल संभावना है। और उसके कारण आपको हॉस्पीटल भी जाना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी को आपसे कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। आप उसके लिए चाहे जितना भी करें पर उसको संतोष नहीं होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल