1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
सप्ताह का प्रथम दिन आपके लिए मानसिक चिंता और हताशा पैदा करने वाला रहेगा। पारिवारिक क्लेश की संभावना भी अधिक दिखाई दे रही है। इस दिन आलस के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। इसके बाद के दो दिन आपको भाई बहनों से फायदा हो सकता है। इ

स समय बिजनेस में विस्तार अथवा कोई नया उद्यम शुरू करने की योजना बन सकती है। आपको निर्णय लेने में थोड़ी उलझन रहेगी परंतु फिर भी आप परिस्थिति को नियंत्रित कर सकेंगे। छोटी यात्रा का योग भी दिखाई दे रहा है। 23 और 24 तारीख को आपको हृदय में थोड़ी अशांति का अनुभव होगा तथा माता को लेकर चिंता का भी अनुभव होगा।

सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए अचानक हर कार्य में परिवर्तन कराने वाला अथवा अवरोध खड़े कराने वाला रहेगा। विशेषकर आपके किसी भी काम में स्वभाव की निष्क्रियता के कारण मुसीबत पैदा होगी। वर्तमान समय में विशेषकर गुरू राहु के आंशिक युति में होने से आपको नौकरी तथा नया उद्यम करने के लिए सोच समझ कर आगे बढ़ने की सलाह है। संतान को लेकर तथा विद्यार्थियों को अभ्यास विषय में थोड़े तकलीफ रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल