1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
वर्तमान समय में आप किसी नए उद्यम अथवा नए व्यापार संबंधी योजना बनाकर उसको साकार स्वरूप प्रदान कर सकेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको जमीन-मकान-वाहन संबंधित चिंता रहेगी। माता का स्वास्थ्य आपको चिंता कराएगा अथवा किसी कारण से माता से दूर रहने के संयोग पैदा होंगे।

सप्ताह के प्रथम दिन काम में मन नहीं लगेगा अथवा आलस का अनुभव करेंगे, जिसका सीधा असर आपके परफोर्मेंस पर पड़ेगा। निर्धारित समय में काम पूरे न होने से आपकी व्यवसायिक छबि बिगड़ सकती है। इस समय विद्यार्थियों को नए स्कूल अथवा कॉलेज में प्रवेश में उलझन उत्पन्न होगी तथा अध्ययन के बदले इतर प्रवृत्तियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

प्रेम संबंधों में भी मतभेद अथवा गलतफहमी खड़ी होगी। पिछले कितने ही समय से आपके प्रेम संबंध परीक्षा भरे समय का सामना कर रहे हैं, ऐसे में संभलकर चलने में ही मजा है। संतान संबंधी चिंता रहेगी। गर्भवती महिलाओं को भी ध्यान रखना पड़ेगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ अंशों में कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा और पैसे की प्राप्ति भी हो सकती है। विपरीत लिंग वाले व्यक्ति का सहयोग मिलेगा तथा उनके साथ मधुर समय बिता सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल