1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप को नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए यात्रा का योग बन सकता है। जो लोग सीए का काम करते हैं, उनके लिए अभी का समय शुभ रहेगा। आपको मानसिक अशांति और हृदय में उदासीनता रहेगी। परंतु, इससे विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।

वर्तमान समय में गुरू राहु आंशिक रूप से साथ होने से जमीन एवं मकान के काम में विघ्न आ सकते हैं। कोई निर्णय लेने में आपको उलझन होगी। माता की तबियत को लेकर चिंता रहेगा। ससुरालपक्ष के लोगों के साथ भी संबंध बिगड़ेंगे अथवा उनकी तरफ से आशा से कम सहयोग मिलेगा।

गणेशजी की सलाह है कि इस समय धैर्य रखना काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी तकलीफ के बाद सफलता मिलेगी। सप्ताह का अंतिम दिन आपके काम में विघ्न और मुसीबत वाला साबित हो सकता है। इस समय आपके हाथ में आया हुआ अवसर अचानक हाथ से निकल जाएगा। यदि आपके जन्म के ग्रह बलवान हैं, तो अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल