1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
सप्ताह का प्रथम दिन आपके लिए थोड़ा निराशा और नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। इस दिन संतान की विशेष चिंता रहेगी। उनकी पढ़ाई को लेकर दौड़धूप रहेगी। अप्रत्याशित खर्च आपको आर्थिक खींचतान की ओर ले जाएगा। 20 और 21 तारीख आपके लिए शुभ रहेगी।

अभी गुरू मार्गी है लेकिन राहु के साथ एकदम युति में होने से आपको नौकरी में तोड़ी मुश्किल और उलझन तो रहने वाली ही है। यात्रा के संबंध में निर्णय नहीं ले सकेंगे और यदि प्रवास पर जाएंगे तो भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इ

स समय हर मोर्चे पर जहाँ तक संभव हो वहाँ तक धीरज से काम लें। नौकरी में भी सहकर्मियों द्वारा धोखाधड़ी की संभावना है। इस सप्ताह आप को रुका हुआ धन कुछ अंशों में प्राप्त होगा। आर्थिक और वित्तीय रूप से सप्ताह का अंतिम भाग शुभ रहेगा।

आपको जीवन साथी के साथ सुखमय पलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। उनके साथ कहीं बाहर जाने का योग भी बन रहा है। हालांकि, अपने गुस्से और आवेश पर संयम अवश्य रखना पड़ेगा।

सप्ताह का अंतिम दिन आपको दुविधा और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहने की संभावना है। विशेषकर गले में कोई तकलीफ, आँखों संबंधी तकलीफ रहने की संभावना है। इस दिन आपको काम काज में अचानक मुश्किल का अहसास हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल