1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आमदनी की मात्रा अच्छी रहेगी, साथ ही साथ उधारी, लोन, किसी से अप्रत्याशित आर्थिक सहायता, गिफ्ट आदि के रूप में आर्थिक लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है।

आपका मन आनंदमय और प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि, जीवन साथी के साथ मतभेद रहने की संभावना होने से व्यवहार में समाधान की वृत्ति रखें। हाल में कोई यात्रा-प्रवास का कार्यक्रम भी बन सकता है। आपके सरकारी और कानूनी काम सफल होंगे।

पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक निर्णय सामने आ सकते हैं। लेकिन, इस समय गुरू राहु के साथ आंशिक रूप से होने से और मंगल भी वक्री होने से नौकरी-व्यवसाय की दृष्टि से समय थोड़ा खराब चल रहा है।

वर्तमान समय में कोई नया बदलाव भी हो सकता है। जिसे आप सहजतापूर्वक स्वीकार कर सकते हैं। भविष्य में यह परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आप को थोड़े विघ्न और तकलीफ दे सकता है, जिसमें विशेषकर काम में देरी के कारण मन ही मन निराशा और स्वास्थ्य की तकलीफ का संकेत मिल रहा है। पिता को तकलीफ होगी अथवा पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अभी किसी भी निर्णय में समाधान की ओर झुकाव रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल