1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है।  पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है।

ये भी पढ़े-

इन दिनों आपकी राशि में परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण आपकी किस्मत एक दम से बदल सकती है। साथ ही कुछ आपके अधूरे पड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको कोई जरुरी काम भी पूरे हो सकते है। जानिए यह सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसे बीतेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह की शुरूआत का समय आपके लिए हताशा भरा और निराशाजनक सिद्ध होगा। काम करने में आलस या शारीरिक अस्वस्थता के कारण थकावट का अनुभव होगा। गैरजरूरी चिंता और बैचेनी रहने से मन में उदासीनता बढ़ेगी।

सप्ताह का प्रथम दिन जीवन साथी से या परिवार के साथ आत्मीयता कम होती प्रतीत होगी। आपके लिए रोज की उलझन से दूर एकांत में रहने का मन होगा। इस सप्ताह गुरू अंशात्मक रूप से राहु से पीड़ित है, जिसके कारण आपके भाग्योदय में अवरोध आने तथा संतान, प्रेम, अध्ययन के मामले में भी अप्रत्याशित खर्च होने की संभावना है अथवा तो गलतफहमी या विघ्न और कठिनाई खड़ी होगी।

मेहनत करने के बाद भी भाग्य का साथ न मिलने से ईश्वर के प्रति श्रद्धा भी थोड़ी कम होगी। यह समय आप को धैर्य पूर्व व्यतीत करना है, इस बात का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह का अंतभाग आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक लेन देन, धंधा या नौकरी संबंधी कार्य सिद्ध होंगे और भाग्य का साथ भी धीरे-धीरे मिलने लगेगा। सप्ताह के अंतिम तीन दिन आप की सर्वांगीण प्रगति करवाने वाले साबित हो सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल