1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि
यह सप्ताह आप की राशि के लिए कुल मिलाकर मध्यम फलदायी रहेगा। सप्ताह का प्रथम दिन शुभ रहेगा परंतु आपके आलस और सुस्ती से कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक न जाए, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। कुछ अंशों में नकारात्मक विचारधारा रहने की भी संभावना है।

सप्ताह का मध्य भाग विघ्न और तकलीफों के साथ व्यतीत करना पड़ेगा। मकान के दस्तावेजों एवं बेच खरीद से संबंधित कोई समस्या रह सकती है अथवा वाहन में रिपेरिंग होने की संभावना है। मन में अशांति रहने से निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव करेंगे। जहां तक संभव हो, आप महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेने से टलें अथवा किसी विशेषज्ञ के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही आगे बढ़ें।

ग्रहदशा देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में आप का भाग्योदय होगा एवं आप इस तरह के कार्य में हाथ डालेंगे, जिससे उल्लेखनीय प्रगति होने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दिन रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आर्थिक रूप से शुभ समय है परंतु अपेक्षित सफलता के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नए निवेश के विषय में अभी आप विचार कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल