1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2016 11:41 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:00 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार

horoscope
horoscope

मीन राशि
इस सप्ताह में सूर्य और बुध राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। आने वाले एक महीने के दौरान सूर्य और गुरू का परिवर्तन आपको नौकरी में खूब लाभ कराएगा। जो लोग सरकारी काम से जुड़े हुए हैं उन्हें इस महीने के दौरान उत्तम से उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

जो लोग आपका अहित करने का प्रयास कर रहे हैं वे बुरी तरह परास्त होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के लिए भी उत्तम रिश्ता आएगा। जो लोग शिक्षा, साहित्य, लेखन के क्षेत्र में हैं उन्हें खूब उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई नयी शुरूआत करने के लिए भी परिस्थितियां शुभ नजर आ रही हैं।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। परिवार जनों का सहयोग मिलता रहेगा, लेकिन भाई-बहन की ओर से कोई बड़ी अपेक्षा न रखें क्योंकि वे इच्छा होने पर भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको गुस्से पर विशेष नियंत्रण रखना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल