1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2016 11:41 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:00 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार

horoscope
horoscope

धनु राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध राशि बदलकर मीन अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। वर्तमान समय में सूर्य और गुरू का परिवर्तन होने से एक महीने के दौरान प्रोपर्टी संबंधी शुभ फल प्राप्त होगा। नया वाहन भी ले सकते हैं। मकान के क्रय-विक्रय के लिए शुभ समय है।

परंतु, वर्तमान समय में नौकर-चाकर का सुख कम मिलेगा। आपके हाथ के नीचे काम करने वाले लोग आशा के अनुरूप सहयोग नहीं करेंगे। कदाचित आपकी बात की अवहेलना करें अथवा आपके विरुद्ध होने की भी संभावना है। उनके साथ विवाद भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आप के बीच मतभेद हैं तो इस समय दूर होने की संभावना है।

माता के स्वास्थ्य में सुधार होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे। व्यापार में भागीदार के साथ मतभेद हों तो दूर होंगे। भाई बहन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। वर्तमान समय में शत्रु भी सिर उठाएंगे। लेकिन, वे अपनी चाल में सफल नहीं हो सकेंगे।

नौकरी में भी आपका अहित चाहने वाले लोग भी सिर उठाएंगे। हालांकि, कार्यस्थल पर बॉस का सहयोग मिलता रहेगा। इसलिए नौकरी छोड़ने के इच्छुक जातकों को फिलहाल थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल