1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2016 11:41 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:00 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरूआत में ही सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस सप्ताह मीनार्क अर्थात् कमुहूर्त शुरू हो रहा है। होलाष्टक भी बैठ रहा है। जिसके कारण आपका काम थोड़ा ठंडा रहेगा। नये काम पर पूर्ण विराम लग जाएगा। जिससे आप इस सप्ताह के नये कार्यों की पूर्वयोजना तैयार कर सकेंगे, पर उन्हें अमल में लाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

छोटे भाई-बहन आपके हर कार्य में सहयोगी बनने का प्रयास करेंगे। जो जातक प्रकाशन, फोटोग्राफी का व्यवसाय करते हैं उनके काम में अभी मंदी रहेगी। किसी भी काम में धीरज रखना जरूरी है। माता की तबियत का ध्यान रखना पड़ेगा। घर की सजावज अथवा रिनोवेशन जैसे कार्यों में खर्च बढ़ेगा।

आपकी संतान विषयक चिंता में वृद्धि होगी। वे आपके साथ काम में जुड़े है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे अपने गलत निर्णयों पर अमल न करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। जिन विद्यार्थी मित्रों की परीक्षा निकट आ रही है या चल रही है वे थोड़ी सावधानी रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल