1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Janmashtami 2018: चाहिए प्यार के साथ तरक्की और सुख-शांति, जन्माष्टमी के दिन करें राशिनुसार ये खास उपाय

Janmashtami 2018: चाहिए प्यार के साथ तरक्की और सुख-शांति, जन्माष्टमी के दिन करें राशिनुसार ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 02:37 pm IST

आज जन्माष्टमी का दिन बहुत ही महत्व रखता है। आज का दिन तंत्र-मंत्र और विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही श्रेष्ठ है। आज के दिन कुछ खास उपाय कर हर मुराद पूरी कर सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारें में...

janmashtami
janmashtami

मिथुन राशि
आपके पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पैसा रूकता नहीं है, कहीं न कहीं खर्च हो जाता है और आखिर में जरूरत के समय आपको दूसरों से पैसा उधार मांगना पड़ता है, तो ऐसे में आज के दिन जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे एकान्त में लाल कपड़े पहनकर बैठें और अपने सामने 10 लक्ष्मी कारक कौडि़यों को, सिंदूर में रंगकर रखें। साथ ही तेल का दीपक जलाएं और उनके इस मंत्र का जाप करें | मंत्र है -

'गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'

इस मंत्र से 5 माला जाप करें और जाप पूरा होने के बाद पूजन में रखी कौड़ियों को उठाकर अपने धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें| आज के दिन ऐसा करने से आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

कर्क राशि
अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं और समाज में शोहरत पाना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर भोग लगाएं। साथ ही संभव हो तो खीर में थोड़ी केसर की पत्तियां भी डालें। इसके अलावा अपने काम की सिद्धि के लिये रात को श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

'क्लीं हृषिकेशाय नमः।'
आज के दिन ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और समाज में शोहरत भी मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल