1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kumbh 2019: आस्था और भक्ति में डूबी संगम नगरी, 15 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान

Kumbh 2019: आस्था और भक्ति में डूबी संगम नगरी, 15 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 03:50 pm IST

Kumbh 2019: मंगलवार की तड़के से कुंभ में पहले शाही स्नान का सिलसिला शुरु हो जाएगा। जिसकी प्रशासन से पूरी तैयारी कर ली है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज शाम को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद कुंभ का पहला शाही स्नान शुरू होगा।

Kumbh Prayagraj- India TV Hindi
Kumbh Prayagraj Image Source : PTI

प्रयागराज: मंगलवार की तड़के से कुंभ में पहले शाही स्नान का सिलसिला शुरु हो जाएगा। जिसकी प्रशासन से पूरी तैयारी कर ली है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज शाम को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद कुंभ का पहला शाही स्नान शुरू होगा। हालांकि देश भर में आज और कल दोनों ही दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। यानी आज भी गंगा में स्नान होगा लेकिन सब की नजर कल वाले शाही स्नान पर टिकी हुई हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला प्रयागराज कुंभ मंगलवार को मकर संक्रांति के साथ शुरू हो रहा है। यह 15 जनवरी से 4 मार्च तक कुल 49 दिन चलेगा। इस बार इसमें करीब 13 से 15 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। इसमें करीब 10 लाख विदेशी नागरिक शामिल होंगे।

कुंभ में 6 मुख्य स्नान पर्व, तीन शाही स्नान

भारत में 4 जगहों पर कुंभ होता है। इनके नाम- प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक हैं। इनमें से हर स्थान पर 12वें साल कुंभ होता है। प्रयाग में दो कुंभ पर्वों के बीच 6 साल के अंतराल में अर्धकुंभ भी होता है। प्रयागराज में पिछला कुंभ 2013 में हुआ था। 2019 में यह अर्द्धकुंभ है। हालांकि यूपी सरकार इसे कुंभ बता रही है। प्रयागराज में पूर्ण कुंभ 2025 में होगा।

कब-कब पड़ रहे है शाही स्नान
प्रयागराज कुंभ मेला मकर संक्रांति के दिन शुरू होता है, जब सूर्य और चंद्रमा वृश्चिक राशि में और बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करते हैं। शाही स्नान 15, 21 जनवरी, 4,10,19 फरवरी, 4 मार्च को पड़ रहे है। 

Makar sankranti 2019: इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें सही तिथि एंव शुभ मुहूर्त

जानिए कुंभ मेले का पूरा इतिहास, साथ ही इसका आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल